एशियाई खेलों में शामिल होगा खो-खो : राजीव मेहता

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (17:54 IST)
नई दिल्ली। भारत की मिटटी से जुड़े सबसे पुराने खेलों में से एक खो-खो अब एशियाई खेलों में शुमार होने जा रहा है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के महासचिव और एशियाई खो-खो महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अल्टीमेट खो-खो को लांच किए जाने के अवसर पर यह घोषणा की। मेहता ने बताया कि एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) ने खो-खो को एशियाई खेलों में एक खेल के रूप में अपनी स्वीकृति दे दी है। 
 
मेहता ने कहा, 2021 में खो-खो को एशियाई इंडोर गेम्स में एक प्रदर्शनी खेल के रूप में पेश किया जाएगा और हमें पूरा विश्वास है कि 2022 के एशियाई खेलों में इसे एक खेल के रूप में शामिल कर लिया जाएगा। मेहता को हाल ही में एशियाई खो-खो महासंघ का अध्यक्ष चुना गया था।

भारतीय खो-खो महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मेहता ने खो-खो महासंघ के मौजूदा अध्यक्ष सुधांशु मित्तल की मौजूदगी में कहा, खो-खो को एशियाई खेलों में मार्शल आर्ट्स खेलों के रूप में शामिल किया जाएगा। हमने इस बारे में अगले एशियाई खेलों के मेजबान चीन से बातचीत की है जिसने इसके लिए सकारात्मक रूख दिखाया है। 
 
आईओए के महासचिव मेहता ने कहा, हम 2032 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे और मेजबान आयोजन समिति को 2-3 अपने खेलों को शामिल करने का अधिकार होता है। हम इन खेलों में खो-खो, कबड्डी और योग को प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल कर सकते हैं। 
 
मेहता ने बताया कि 2028 के ओलम्पिक में खो-खो को प्रदर्शनी खेल के रूप में लाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि खो-खो 1936 के बर्लिन ओलम्पिक में प्रदर्शनी खेल के रूप में खेला गया था। मौजूदा समय में दुनिया के 20 देश खो-खो खेलते हैं। 
 
इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, हम ओलम्पिक खेलों को तो फंडिंग करते हैं और साथ ही हमने भारतीय मार्शल आर्ट्स खेलों को भी फंडिंग करना शुरू कर दिया है। हम खो-खो को भी खेलों की प्राथमिकता सूची में लाने पर विचार करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख