खेलों को नए स्तर पर ले जाने की जरूरत : राज्यवर्धन राठौर

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (16:49 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को आगामी राष्ट्रीय स्कूल एवं कॉलेज खेलों के उद्घाटन की घोषणा की और देशभर से नई प्रतिभाओं को खोजने की प्रतिबद्धता दोहराई।
         
दिसंबर और अगले वर्ष जनवरी में होने वाले स्कूल एवं कॉलेज खेलों का मकसद देशभर के कोने कोने से युवा प्रतिभाओं को खोजना है। राठौर ने शुक्रवार से शुरू होने जा रहे फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप से पूर्व यहां आयोजित समारोह में कहा कि देश में खेलों को अब नई दृष्टि से देखे जाने की जरूरत है और युवाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच प्रदान किया जाना चाहिए।
          
खेलमंत्री ने कहा हम जिस तरह से खेलों को देखते हैं उसे बदलने की जरूरत है। खेलों से जुड़े सभी लोगों को भारतीय खेलों को अब नए स्तर पर ले जाना चाहिए। सरकार युवाओं को अपनी ओर से हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रही है।
      
राठौर ने कहा, सरकार ने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पहली बार खेलो इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स दिसंबर में शुरू करने का फैसला किया है और जनवरी 2018 में फिर खेलो इंडिया नेशनल कॉलेज गेम्स शुरू किए जाएंगे। यह सालाना होने वाले खेल होंगे और इसका मकसद स्कूल और कॉलेज के स्तर पर प्रतिभाओं को ढूंढना होगा। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख