जंगल की आग के कारण 'रैली ऑफ ऑस्ट्रेलिया' रद्द

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (09:36 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में स्थित कॉफ्स शहर के आसपास के जंगलों में लगी आग के कारण 'रैली ऑफ ऑस्ट्रेलिया' को रद्द कर दिया गया है।
 
आयोजकों ने आग के गंभीर हो जाने के चलते रैली को रद्द करने की घोषणा की। 3 बार के एशिया पैसेफिक रैली चैंपियन और भारत के टॉप रैली चालक गौरव गिल ने रैली के रद्द होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रैली के रद्द होने से गहरी निराशा हुई है, क्योंकि इस बार उन्हें पोडियम पर आने की उम्मीद थी।
 
गिल ने हालांकि उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जो इस आग के कारण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही आईएनआरसी में लौटेंगे।
 
3 बार के एशिया पैसेफिक रैली चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गौरव ने डब्ल्यूआरसी2 में हिस्सा लिया था और उस रैली में उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया था। 'रैली ऑफ ऑस्ट्रेलिया' का आयोजन 14 से 17 नवंबर तक होना था। (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख