Hanuman Chalisa

रियाल मैड्रिड बना ला लीगा चैंपियन

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (09:54 IST)
बार्सिलोना। पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के शानदार 1-1 गोल की बदौलत स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने मालगा को 2-0 से हराकर ला लीगा फुटबॅाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। 
 
रियाल मैड्रिड की 5 साल बाद ला लीगा में यह पहली खिताबी जीत है। रियाल की तरफ से उसके स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। रोनाल्डो की पिछले 9 मैचों में यह 14वां गोल है। 
 
मुकाबले में 1-0 से आगे रहने के बाद करीम बेंजेमा ने 55वें मिनट में 1 और गोल कर रियाल को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच में और गोल नहीं हो सका और रियाल ने खिताब जीत लिया। रियाल 38 मैचों में 93 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। गत चैंपियन बार्सिलोना इतने ही मैचों में 90 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहा। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख