जापानी तैराक रिकाको इकी एशियाड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Webdunia
रविवार, 2 सितम्बर 2018 (16:45 IST)
जकार्ता। जापान की युवा तैराक रिकाको इकी तरणताल में अपने 6 स्वर्ण पदकों के अभूतपूर्व प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। वे यह सम्मान पाने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं।
 
 
इंडोनेशिया के जकार्ता तथा पालेमबंग में रविवार को एशियाई खेलों का सफल समापन हो गया। इन खेलों में जापान की युवा महिला तैराक इकी ने तरणताल में सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक जीते थे जिसकी बदौलत उन्हें इन खेलों की 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना गया।
 
इससे पहले एक एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदकों की उपलब्धि उत्तर कोरियाई निशानेबाज सो जिन मैन के नाम थी जिन्होंने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में 7 स्वर्ण और 1 रजत सहित सर्वाधिक 8 पदक जीते थे। 18 साल की जापानी खिलाड़ी ने 36 साल बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 8 पदक जीते। उन्होंने तैराकी में 6 स्वर्णों सहित 2 रिले रजत पदक भी अपने नाम किए हैं।
 
इकी ने अपने सभी 6 स्वर्णों को गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ जीता है और उनकी उपलब्धि इसलिए और खास है, क्योंकि वे पैन पैसिफिक चैंपियनशिप से सीधे जकार्ता पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य जीता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख