ओलंपिक में खेल संघों के साथ हुई धोखाधड़ी में 3 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (22:10 IST)
साओ पाउलो। रियो ओलंपिक खेलों को समाप्त हुए 3 दिन का ही समय हुआ है लेकिन ब्राजील के कई खेल संघों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
फेडरल पुलिस ने बताया कि कुछ आपराधिक संगठनों ने ब्राजील के निशानेबाजी और ब्राजीली ताइक्वांडो संघ को निशाना बनाकर उनसे ठगी की है। जांचकर्ताओं ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने विभिन्न खेल संगठनों को धन आवंटित किया था और इन अपराधियों ने फर्जी स्कीम बनाकर इन संगठनों से धोखाधड़ी की है।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि हमने खेल संघों के साथ धोखाधड़ी के मामले में 1 वर्ष पहले जांच शुरू की थी जिसमें पता चला था कि ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर टेंडरों में गड़बड़ी कर रहे हैं और उपकरणों की खरीद में बाजार की कीमतों से अधिक पैसा वसूल रहे हैं।
 
ब्राजीली पुलिस ने इस मामले में 4 राज्यों में छापेमारी और जांच के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है तथा जज ने ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख