ईरानी साइकलिस्ट की स्पर्धा के दौरान दुर्घटना में मौत

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2016 (17:21 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो खेलों की रोड रेस स्पर्धा के दौरान ईरान के एक पैरालंपियन की दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 48 साल के बाहमान गोलबारनेजाद स्पर्धा के दौरान गिर गए और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के प्रयास के बावजूद चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
 
अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के प्रवक्ता क्रेग स्पेंस ने बताया कि दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई। गोलबारनेजाद दुर्घटना का शिकार 2 घंटे से अधिक समय की सी 4-5 रोड रेस स्पर्धा के दौरान हुए। इस रेस में विभिन्न अक्षमताओं वाले ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो साइकल चला सकते हैं।
 
वे स्पर्धा के पहाड़ी हिस्से के पहले ही चरण में दुर्घटना का शिकार हो गए। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख