Hanuman Chalisa

खिलाड़ियों को गर्मी से निपटने के लिए फिट होना चाहिए : फेडरर

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (16:02 IST)
मेलबोर्न। गत चैंपियन रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भीषण गर्मी से खिलाड़ियों को हो रही परेशानी पर कहा कि उन्हें इतना फिट होना चाहिए कि वे गर्मी झेल सकें। तापमान बढ़ने से मेलबोर्न पार्क की स्थिति भट्टी जैसी हो रही है और अनुमान है कि शुक्रवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
 
फेडरर का बयान ऐसे समय आया है, जब गर्मी के कारण उनका दम घुट रहा था। उन्होंने कहा कि अगर आप शीर्ष पर आना चाहते हैं तो आपको हर परिस्थिति में खेलना आना चाहिए।
 
नोवाक जोकोविच ने स्थिति को अमानवीय करार देते हुए कहा कि मैच के दौरान वहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था और आयोजकों ने बताया कि वे भीषण गर्मी नीति को तब लागू करते हैं, जब तापमान 40 डिग्री पर पहुंच जाता है और वैश्विक तापमान सूचकांक मापने के लिए लगा वेट बल्ब 32.5 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में खेल रोक दिया जाता है या छत को बंद कर दिया जाता है।
 
टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन इकलौता टूर्नामेंट है, जहां गर्मी को लेकर नीति है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख