बोपन्ना 11वें स्थान पर बरकरार, पेस शीर्ष 50 से बाहर

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2016 (15:46 IST)
नई दिल्ली। युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना ने विश्व रैंकिंग शीर्ष 10 में जगह बनाकर रियो ओलंपिक में सीधे प्रवेश की अपनी संभावनाएं बरकरार रखी हैं लेकिन दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एटीपी की ताजा पुरुष युगल रैंकिंग में शीर्ष 50 से बाहर हो गए हैं।

 
बोपन्ना ने पुरुष युगल में अपनी 11वीं रैंकिंग बरकरार रखी है और फ्रेंच ओपन में वे अच्छा प्रदर्शन करके शीर्ष 10 में जगह बना सकते हैं। बोपन्ना के अभी 4980 अंक हैं और चोटी के 10 खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिए उन्हें रोलां गैरां पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शीर्ष 10 में रहने वाले खिलाड़ी को ओलंपिक के लिए अपने जोड़ीदार का चयन करने की छूट रहती है।
 
सीनियर खिलाड़ी पेस हालांकि 1 पायदान नीचे 51वें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय युगल खिलाड़ियों में उनके बाद पुरव राजा (2 पायदान उपर 102वें नंबर) और साकेत मयनेनी (3 पायदान नीचे 128वें नंबर) का नंबर आता है।
 
महेश भूपति पहले की तरह 166वें स्थान पर बने हुए हैं। एकल में युकी भांबरी भी पिछले सप्ताह की तरह 141वें स्थान पर हैं लेकिन मयनेनी 2 पायदान नीचे 149वें स्थान पर खिसक गए हैं।
 
रामकुमार रामनाथन 199वें और सोमदेव देववर्मन 326वें स्थान पर हैं। सोमदेव 13 पायदान नीचे खिसके हैं। इस बीच डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इन दोनों के समान 12,360 अंक हैं। (भाषा)
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख