डोपिंग विवादों में फंसे रूस को जूडो में मिला पहला स्वर्ण

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2016 (14:45 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो खेलों के शुरू होने से पहले डोपिंग विवादों में फंसे रूस को शनिवार को  जूडो में बेसलन मुडरानोव ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मुडरानोव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम  वर्ग में कजाखस्तान के एल्दोस समेतो को हराकर अपने देश को पहले ही दिन पदक तालिका में  स्थापित किया।
 
पदक जीतने के बाद मुडरानोव ने कहा कि हमारे देश पर बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव था  इसलिए पहले ही दिन स्वर्ण पदक जीतना हमारे देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।  डोपिंगरोधी जांच में सरकार प्रायोजित डोपिंग की साजिश उजागर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय  ओलंपिक समिति ने रूस पर पूर्ण प्रतिबंध तो नहीं लगाया लेकिन उसके 100 से अधिक  एथलीटों को रियो खेलों में शामिल होने से रोक दिया।
 
इस पूरे विवाद के चलते ओलंपिक में रूस की 100 वर्षों की सबसे कम खिलाड़ियों की टीम  हिस्सा ले रही है और कई एथलीटों की तैयारियां इस कारण प्रभावित हुईं। हालांकि मुडरानोव ने  कहा कि उनको हमेशा से इस बात का विश्वास था कि उन्हें स्पर्धा में हिस्सा लेने दिया जाएगा।  (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख