रूस में आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों को क्वालीफायर में सीधे प्रवेश

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (14:54 IST)
नई दिल्ली। रूस में आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों को अगले साल ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राष्ट्रीय टीम में सीधे प्रवेश मिलेगा। मुक्केबाजी के हाई परफार्मेस निदेशक सैंटियागो नीवा ने यह जानकारी दी। 
 
रूस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप को ओलंपिक क्वालीफायर दर्जा हासिल नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ को 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर आयोजित करने से रोक दिया है। 
 
एआईबीए में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण यह फैसला लिया गया। आईओए ने क्वालीफायर्स भी अपने हाथ में ले लिए हैं। यह प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी जब एशिया ओशियाना क्षेत्र के क्वालीफायर खेले जाएंगे। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। 
 
नीवा ने कहा, विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वालों को ओलंपिक क्वालीफायर टीम में सीधे प्रवेश मिलेगा। बाकियों को ट्रायल देने होंगे। विश्व चैम्पियनशिप 7 से 15 सितंबर तक रूस में खेली जाएगी। 
 
भारत ने इस चैम्पियनशिप में 4 कांस्य पदक जीते हैं जिनमें से पहला विजेंदर सिंह ने 2009 में इटली में जीता। वह 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बन गए। विकास कृष्णन ने 2011, शिवा थापा ने 2015 और गौरव विधुड़ी ने 2017 में कांस्य पदक जीते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख