भारतीय गोल्फर चिक्कारंगप्पा इंडियन ओपन में शीर्ष भारतीय

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2019 (20:03 IST)
गुरुग्राम। युवा भारतीय गोल्फर एस. चिक्कारंगप्पा शनिवार को यहां इंडियन ओपन 2019 के तीसरे दौर में 6 अंडर का कार्ड खेल संयुक्त रूप से 6ठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
यहां के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में चिक्कारांगप्पा ने तीसरे दिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित हुए उन्होंने 6 अंडर 66 के कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 6 अंडर 210 हो गया।
 
यूरोपीय टूर के 2 बार के विजेता शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला वह 3 अंडर 213 के स्कोर के साथ वे संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं। कट पाने वाले अन्य भारतीयों में राशिद खान (72) संयुक्त 21वें और एसएसपी चौरसिया (71) 1 ओवर 217 के साथ संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर हैं।
 
अजीतेश संधू संयुक्त 54वें, गौरव प्रताप सिंह संयुक्त 59वें, गगनजीत भुल्लर संयुक्त 63वें और राहिल गंगजी संयुक्त 66वें स्थान पर है। अमेरिका के जूलियन सूरी और इंग्लैंड के कैलम शिंकविन अंडर-11 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

राजस्थान ने बैंगलूरू को 4 विकेटों से हराकर बनाई क्वालिफायर 2 में जगह

8 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली बने IPL के पहले बल्लेबाज

बैंगलूरू के बल्लेबाज ढहे राजस्थानी रजवाड़ों के सामने, नहीं आया एक भी 50

IPL PLayoffs में विराट कोहली के फ्लॉप होने का सिलसिला जारी, चहल ने किया चलता

राजस्थान ने टॉस जीतकर बेंगलुरु के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख