अफ्रीका के साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुने गए Sadio Mane

Webdunia
बुधवार, 8 जनवरी 2020 (17:03 IST)
हुरगादा (मिस्र)। सेनेगल और लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने को मिस्र में भव्य कार्यक्रम में मंगलवार को पहली बार अफ्रीका का 2019 का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। सेनेगल के 27 साल के सादियो माने ने लीवरपूल टीम के अपने साथी मिस्र के मोहम्मद सालेह और मैनचेस्टर सिटी के अल्जीरिया के रियाद महरेज को पछाड़ा। सालेह पिछले 2 साल से यह पुरस्कार जीत रहे थे।
 
माने सेनेगल के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। इससे पहले 2001 और 2002 में अल हाजी दियोफ को अफ्रीका का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। माने ने 2019 में 61 मैचों में 34 गोल दागने के अलावा 12 गोल करने में मदद की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख