साई की बजट में कटौती नहीं, बदलाव किया गया : राठौड़

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (19:08 IST)
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने आज कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को मिलने वाली बजट में कोई कटौती नहीं की गई है, बल्कि उसमें सिर्फ बदलाव किया गया है।

साल 2018-19 के लिए पेश किए गए खेल बजट को पिछले साल की तुलना में 258.2 करोड़ रुपए ज्यादा 2196.36 करोड़ रुपए कर दिया गया है। हालांकि साई के बजट को 495.73 करोड़ से 66.17 करोड़ घटाकर 429.56 करोड़ कर दिया गया।

राज्य सभा में इससे संबंधित सवाल के जवाब में खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह गलत घारणा है कि साई के कोष में कटौती की गई। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के खेलो इंडिया योजना से जुड़े कई काम साई को दिए गए है उनके क्रियान्वयन पर साई को फंड मिलेगा।

उन्होंने कहा, प्रभावी रूप से देखे तो साई के कोष में कोई कमी नहीं की गई है। मंत्रालय और साई के बीच संसाधनों को पुनर्व्यवस्थित किया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख