Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर

Advertiesment
Saina Nehwal
कुआलालंपुर। 7वीं वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि क्वालीफायर पारुपल्ली कश्यप को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
 
 
साइना ने महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में हांगकांग की यिप पुई यिन को 39 मिनट में 21-14, 21-16 से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। पुरुष एकल में 7वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट को 1 घंटे 4 मिनट के कड़े संघर्ष में 23-21, 8-21, 21-18 से पराजित किया।
 
कश्यप का दूसरे दौर में 6ठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग से मुकाबला हुआ और भारतीय खिलाड़ी को 53 मिनट के संघर्ष में 17-21, 23-25 से हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में पराजित हो गई।
 
साइना का क्वार्टर फाइनल में अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी और दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से मुकाबला होगा। विश्व में 9वें नंबर की साइना का दूसरी रैंकिंग की ओकुहारा के खिलाफ 8-4 का करियर रिकॉर्ड है। श्रीकांत के सामने अंतिम 8 में चौथी सीड कोरिया के सोन वान हो की चुनौती होगी। विश्व रैंकिंग में 8वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का 5वीं रैंकिंग के कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 4-5 का करियर रिकॉर्ड है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में खेलने के लिए यह ‘सही समय ’ : डिविलियर्स