साइना नेहवाल के गुस्से के बाद उनके पिता को मिली एंट्री

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (20:10 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल के गुस्से के बाद उनके पिता हरवीर सिंह को बुधवार से शुरू होने जा रहे गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय अधिकारियों की सूची में शामिल कर लिया गया है।


भारत की बैडमिंटन की पदक उम्मीद साइना ने उनके पिता को अधिकारियों की सूची में शामिल किए जाने के बाद राहत महसूस करते ट्‍विटर पर कहा, भारतीय ओलम्पिक संघ का बहुत बहुत धन्यवाद जिसने मेरे पिता के मान्यता पत्र के मुद्दे को इतने कम समय में सुलझा लिया। मैं उम्मीद करती हूं कि यह आगे मेरे मैचों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की परेशानी के लिए मैं सभी से माफ़ी मांगती हूं।

साइना ने इसके साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें उनके पिता हरवीर गले में मान्यता पत्र लटकाए दिखाई दे रहे है। उनके साथ भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता भी हैं। साइना ने साथ ही राजीव मेहता और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी धन्यवाद दिया।

भारतीय बैडमिंटन स्टार ने इससे पहले अपने पिता हरवीर सिंह का नाम हटाए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी। साइना ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि गोल्ड कोस्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता का नाम आधिकारिक सूची से हटा दिया गया है, जिसके कारण अब उनके पिता उनका कोई भी मैच नहीं देख पाएंगे।

ओलंपिक पदक विजेता ने ट्‍विटर पर कई ट्वीट्स करते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिखा था, मैं इस बात से हैरान हूं कि जब हम भारत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुए थे तब मेरे पिता के नाम की टीम अधिकारी के तौर पर पुष्टि हुई थी और हमने इसके लिए पूरा खर्च भी खुद से वहन किया था लेकिन जब हम खेल गांव पहुंचे तो मेरे पिता का नाम टीम अधिकारी की सूची से काट दिया गया था। वह तो अब मेरे साथ रह भी नहीं सकते हैं।

एक अन्य बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू की माता विजया पुसरला और साइना के पिता हरवीर सिंह उन 15 अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें मंत्रालय ने दल के साथ अपने खर्चे पर जाने की अनुमति दी थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख