साइना नेहवाल और पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (00:20 IST)
पेरिस। भारत की शटल परी साइना नेहवाल और ने बृहस्पतिवार को यहां फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मौजूदा चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
 
पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली साइना ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए महिला एकल में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को 10-21, 21-14, 21-17 से और पीवी सिंधू ने साइका सातो को सीधे गेमों में 21-17, 21-16 पराजित किया। 
 
भारत के स्टार खिलाड़ी श्रीकांत ने पुरूष एकल के दूसरे दौर में कोरिया के विश्व में 25वें नंबर के खिलाफ ली डोंग कियुन को 12-21, 21-16, 21-18 से हराया। यह मैच एक घंटा 13 मिनट तक चला। 
श्रीकांत और साइना को हालांकि आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रीकांत का सामना जापान के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोता से जबकि साइना का चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग से होगा। 
 
श्रीकांत का मोमोता के खिलाफ 3-9 का रिकॉर्ड है। मोमोता ने श्रीकांत को पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हराया था। मोमोता ने श्रीकांत से पिछले छह मुकाबले जीते हैं। श्रीकांत ने आखिरी बार मोमोता को मार्च 2015 में इंडिया ओपन में हराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख