साक्षी मलिक का 'सुल्तान' होगा सत्यव्रत, जल्दी होगी शादी...

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (20:08 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक खेलों में भारत को महिला कुश्ती का कांस्य पदक दिलवाने वाली रोहतक की साक्षी मलिक पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। साक्षी ने अपनी जिंदगी का 'सुल्तान' भी चुन लिया है। साक्षी का हमसफर भी कुश्ती से ही जुड़ा हुआ है और नाम है सत्यव्रत कादियान। यह कुश्ती जोड़ा बहुत जल्दी ही विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है। इसे एक संयोग ही कहा जाएगा कि साक्षी मलिक की ये कहानी सलमान खान की हिट फिल्म 'सुल्तान' से काफी मिलती-जुलती है।
दरअसल साक्षी और सत्यव्रत एक ही अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करते हैं। यह अखाड़ा रोहतक में हैं और इसके उस्ताद पहलवान सत्यवान हैं। सत्यवान के बेटे सत्यव्रत और साक्षी बहुत पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन अब जाकर परिजनों के सामने प्रेम का खुलासा हुआ है। दोनों के ही परिवार वालों ने विवाह की सहमति दे दी है। चूंकि
 
ऐसा नहीं है कि सत्यव्रत महज शौकिया रूप से अपने पिता के अखाड़े में जोर-आजमाइश करते हैं। उन्होंने बाकायदा अच्छी कुश्तियां लड़ी और इंडिया की जर्सी अपने सीने पर पहनी। राष्ट्रमंडलीय खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में सत्यव्रत ने भारत के लिए रजत पदक जीता था। यही नहीं, राजस्थान सरकार ने कुछ महीने पहले 1 करोड़ रुपए रुपए की नकद इनामी राशि वाला दंगल आयोजित किया था। इस दंगल में सत्यव्रत तीसरे स्थान पर रहे थे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख