'खेल रत्न' ने दी सरदार सिंह को नई 'लाइफलाइन'

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (20:14 IST)
नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हुए भारतीय हॉकी स्टार सरदार सिंह ने मंगलवार को कहा कि खेल रत्न से उन्हें 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए नई लाइफलाइन मिल गई है।
        
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में खेल रत्न ग्रहण करने के बाद पूर्व हॉकी कप्तान सरदार ने कहा 'खेल रत्न ने मेरी लाइफ को बढ़ा दिया है। इस सम्मान से मुझे 2020 के ओलंपिक में खेलने के लिए जैसे नई ताकत मिल गई है।' सरदार वर्ष 2000 में धनराज पिल्लै के बाद खेल सम्मान ग्रहण करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने हैं।        
दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार सरदार ने साथ ही कहा 'पिछले साल रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हारने और कुछ अन्य मौकों पर मिली निराशा से कई बार मन में ख्याल आ गया था कि खेल को छोड़ दिया जाए लेकिन अब लगता है कि खेल को नए जोश के साथ जारी रख सकूंगा।'
 
सीनियर भारतीय हॉकी टीम के साथ 11वें साल खेल रहे सरदार ने कहा 'मैं 11वें साल सीनियर टीम के साथ खेल रहा हूं। हमारी हॉकी टीम लगातार अच्छा कर रही है और हम इससे आगे भी जा सकते हैं। यहां से मुझे अभी राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने बेंगलुरु जाना है।'
 
सरदार ने खेल रत्न को अपने टीम साथियों, कोचों, हॉकी इंडिया, परिवार और मित्रों के साथ नामधारी को समर्पित किया। उन्होंने कहा 'नामधारी के साथ मेरी हॉकी की शुरूआत हुई थी, जिसके बाद मैं यहां तक पहुंच पाया हूं। मैं चयनकर्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना।' (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख