कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी सात्विक साइराज और चिराग शेट्टी

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (16:15 IST)
Satviksairaj Reddy सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और Chirag Shetty चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ Korea Open Super 500 कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।

सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।

इस साल थाईलैंड और इंडिया ओपन जीतने वाली चीन की जोड़ी भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत हार के 2-0 के रिकॉर्ड के साथ मुकाबले में उतरी थी। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इस बार अपनी योजना को शानदार तरीके से अंजाम दिया। जून में अपने पिछले टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाली भारतीय जोड़ी के पास अब लगातार दो खिताब हासिल करने का मौका होगा।दोनों जोड़ियों ने खेल की आक्रामक शुरुआत की और 5-5 के स्कोर तक मुकाबला बराबरी का रहा। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद बढ़त बनानी शुरू की और स्कोर 7-5 और फिर 14-8 हो गया।

सात्विक ने एक बार फिर भारत के लिए मैच प्वाइंट का मौका बनाया लेकिन चांग के शानदार पास से यह मौका भी निकल गया।चांग ने इसके बाद शटल को नेट पर खेलकर भारत को तीसरी बार मैच प्वाइंट का मौका दिया लेकिन केंग  के शानदार प्रयास से स्कोर एक बार फिर 22-22 से बराबर हो गया।भारत ने इसके बाद चौथा मैच प्वाइंट हासिल किया और इस बार सात्विक ने कोई गलती नहीं की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख