Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CWG 2018 : सात्विक-चिराग की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में

हमें फॉलो करें CWG 2018 : सात्विक-चिराग की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में
, शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (10:29 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत के सात्विक रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई। सात्विक और चिराग ने श्रीलंका के सचिन डायर और बुवानेका जी को 30 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया। यह राष्ट्रमंडल खेल पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी है।
 
 
इसके अलावा पदक जीतने वाली भी यह पहली भारतीय पुरुष जोड़ी होगी। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के वी शेम गोह और तान वी कियोंग या इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज से होगा। 17 बरस के सात्विक और 20 साल के चिराग ने 2016 में टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज जीता था। इसके बाद अगले साल वियतनाम ओपन इंटरनेशनल चैलेंज जीता।
 
उन्होंने पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन मार्किस किडो और हेंड्रा गुनावान की जोड़ी को हराया था। इसके अलावा इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल और ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CWG 2018 : इंग्लैंड से 6-0 से हारी महिला हॉकी टीम ने कांस्य भी गंवाया