सीनियर एशियाई कुश्ती में भारत ने प्रदर्शन सुधारा

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (18:32 IST)
मैडल सैरेमनी में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के सचिव ओलंपियन पप्पू यादव और जापान की अतिथि
नई दिल्ली। के डी जाधव कुश्ती स्टेडियम में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और पिछली एशियाई चैम्पियनशिप की तुलना में एक पदक ज्यादा जीता। यह जानकारी पूरी चैम्पियनशिप के दौरान मौजूद रहे मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के सचिव और मध्यप्रदेश के एकमात्र कुश्ती ओलंपियन पप्पू यादव ने दी।
 
उन्होंने बताया कि गत वर्ष सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप बैंकाक में आयोजित की गई थी, जहां भारत ने 1 स्वर्ण, 3  रजत और 5 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते थे लेकिन इस बार उसने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 1 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य पदक जीते। 
 
पप्पू यादव ने दिल्ली में पदक वितरण समारोह के अतिथि भी बने। उनके साथ जापान कुश्ती संघ की पदाधिकारी भी थी। इस मौके पर फिल्म 'दंगल' के कारण चर्चित हुई गीता और बबीता फोगाट भी मौजूद थीं। 
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह को गुलदस्ता भेंट करते हुए पप्पू यादव
भारतीय पहलवानों का ओलिंपिक, विश्व, एशियाई कुश्ती में शानदार पदकीय प्रदर्शन, भारतीय कुश्ती महासंघ की शानदार कुश्ती प्रणाली व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह की निष्पक्षता से अभिभूत होकर वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन ने उन्हें विश्व कुश्ती संघ में उपाध्यक्ष पद पर नवाजा है। 
 
ब्रजभूषण सिंह के वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन में उपाध्यक्ष बनने पर देशभर के कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव ने उन्हें बधाई देकर गुलदस्ता भेंट किया।

इस  अवसर पर मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष विधायक मोहन यादव, जिला कुश्ती संघ  के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, इंदौर महानगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, अध्यक्ष इंदौर महानगर कुश्ती संघ राकेश यादव, रमेश यादव, सुरेश राणे गोविन्द गुर्जर, सोनू गुर्जर, धर्मेंद्र यादव, यूसुफ कुरैशी ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की है।
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके

अगला लेख