Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Serena Williams ने 3 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया, जीती राशि दान की

Advertiesment
Serena Williams
ऑकलैंड। अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स (Serena William) ने रविवार को डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक फाइनल में हमवतन खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर खिताब अपने नाम किया और इससे मिली 43,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग के पीड़ितों को दान दी।
 
सेरेना ने इस तरह 3 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया और इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए उम्मीदें बढ़ा दीं, जिसमें वह मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी करने का प्रयास करेंगी।
 
सेरेना ने पेगुला को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर 2017 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हासिल किए गए खिताब के बाद पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी जीती और मां बनने के बाद यह उनका पहला खिताब है। इससे उन्हें 43,000 अमेरिकी डॉलर का चेक मिला, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत कोष में दान में दे दिया।
 
सेरेना ने कैरोलिना वोज्नियाकी के साथ युगल के फाइनल में भी प्रवेश किया था लेकिन उन्हें अमेरिका की आसिया मुहम्मद और टेलर टाउनसेंड से 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मदन लाल, गौतम गंभीर बनेंगे BCCI की सलाहकार समिति के सदस्य