थकान से उबरकर चीन ओपन का खिताब जीतने उतरेंगे सिंधू और श्रीकांत

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (16:28 IST)
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अगर अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना है और मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चीन ओपन के खिताब को दोबारा जीतना है तो थकान से उबरने का तरीका ढूंढना होगा।
 
 
पिछले हफ्ते जापान ओपन के दूसरे दौर में हार के दौरान सिंधू पर थकान का असर दिख रहा था। पिछले साल अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के पहले दौर में हार के बाद यह पहला मौका था जब सिंधू किसी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हुई थी। 23 साल की सिंधू ने मौजूदा सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया और तीन बड़ी प्रतियोगिताओं राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।
 
वह इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन के फाइनल में भी पहुंचने में सफल रही। हालांकि व्यस्त कार्यक्रम के कारण सिंधू को थकान से उबरने का पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने 700000 डॉलर इनामी चीन ओपन का खिताब 2016 में जीता था और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला एकल खिताब के वह प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।
 
तीसरी वरीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर शिनचेंग जिम्नेजियम में हांग कांग की च्युंग एनगेन यी के खिलाफ करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल जापान ओपन से बाहर रहने के बाद तरोताजा महसूस कर रही होंगी और उन्हें पहले दौर में कोरियर की सुंग जी ह्युन की कड़ी चुनौती का सामना करना है।
 
चीन ओपन का 2014 में खिताब जीतने वाली साइना का सुंग जी के खिलाफ 8-2 का रिकॉर्ड है और अगर वह कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करती हैं तो चीन की पांचवीं वरीय चेन युफेई से उनकी भिड़ंत हो सकती है। साइना और सिंधू अगर अपने-अपने मुकाबले जीत लेती हैं तो क्वार्टर फाइनल में इन दोनों की भिड़ंत हो सकती है।
 
पिछले सत्र में चार खिताब जीतने वाले किदांबी श्रीकांत मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सातवें वरीय श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल का रजत पदक जीता लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। इस साल कुछ समय दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क के रासमस गेम्के के खिलाफ करेंगे।
 
क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत के जापान के केंतो मोमोता से खेलना पड़ सकता है जिन्होंने उन्हें मलेशिया और इंडोनेशिया में हराया। एचएस प्रणय को पहले दौर में हांग कांग के आठवें वरीय एनजी का लोंग एंगस के खिलाफ खेलना है।
 
अन्य भारतीयों में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना किम सो योंग और कोंग ही योंग की कोरिया की जोड़ी से होगा। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियां चुनौती पेश करेंगी जबकि मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी तथा प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की कोर्ट में उतरेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख