डेविस कप में स्पेन ने किया भारत का व्हाइट्वाश

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2016 (23:10 IST)
नई दिल्ली। स्टार टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर ने रिवर्स एकल में मुकाबले में रामकुमार रामनाथन को पराजित करने के साथ ही स्पेन ने डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ के तीसरे दिन रविवार को भारत के खिलाफ 5-0 की बढ़त बनाने के साथ ही व्हाइट्वाश कर दिया। 
        
डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ में पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी स्पेन की टीम के खिलाड़ी फेरर ने दो सेटों तक इस मुकाबले में रामनाथन को 6-2, 6-2 से हराया। स्पेनिश खिलाड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे 11 मिनट में जीता। फेरर ने पहला सेट 31वें मिनट में जबकि दूसरा सेट 39वें मिनट में अपने नाम किया। 
       
यहां आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम में हुए युगल मुकाबले में तीसरे दिन के पहले मैच में मार्क लोपेज ने भारत के सुमित नागल को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 1-6, 6-3 से हराकर अपनी टीम को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ के तीसरे दिन 4-0 की बढ़त दिलाई थी। 
         
इससे पहले पांच बार के चैंपियन स्पेन ने मुकाबले के पहले दिन 2-0 की बढ़त तथा तीसरे दिन 3-0 की बढ़त बनाई थी। प्लेआफ के आखिरी मैच में व्हाइट्वाश से बचने के लिए भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को डेविड फेरर के खिलाफ कुछ चमत्कारिक प्रदर्शन करना था लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके और स्पेन ने भारत का व्हाइट्वाश कर दिया। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख