Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 फरवरी को बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के नामित खिलाड़ियों की होगी घोषणा

हमें फॉलो करें 8 फरवरी को बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के नामित खिलाड़ियों की होगी घोषणा
, सोमवार, 17 जनवरी 2022 (16:20 IST)
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (BBC ISWOTY) का तीसरा संस्करण जल्द आ रहा है। इसके लिए नॉमिनी खिलाड़ियों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। ये अवॉर्ड खेल जगत में भारतीय महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाता है।
 
खेल पत्रकारों, विशेषज्ञों और खेल लेखकों की ज्यूरी 5 नॉमिनी को अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी। बीबीसी के पाठक और श्रोता अपनी पसंदीदा खिलाड़ी का चुनाव करने के लिए वोट कर पाएंगे। बीबीसी की भारतीय भाषाओं की वेबसाइटों और बीबीसी स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर पसंदीदा खिलाड़ी के चुनाव के लिए वोट डाला जा सकेगा।
 
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 की विजेता और शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हंपी ने अवॉर्ड के फिर से लौटने की घोषणा पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि BBC ISWOTY एक शानदार पहल है, जो ना सिर्फ युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करती है बल्कि ये महिला खिलाड़ियों को पहचान भी देती है। एक शतरंज खिलाड़ी के रूप में जब मुझे BBC ISWOTY अवॉर्ड मिला था तो मुझे न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में पहचान मिली थीस
 
बीबीसी न्यूज़ की इंडिया प्रमुख रूपा झा कहती हैं कि साल 2022 ख़ास है, क्योंकि ना सिर्फ हम BBC ISWOTY का तीसरा संस्करण लॉन्च कर रहे हैं बल्कि इस साल बीबीसी भी अपने 100 वर्ष पूरे कर रही है। ये अवॉर्ड बीबीसी की निडरता और बहादुरी का जश्न मनाने की सच्ची भावना को प्रदर्शित करता है। एक बार फिर हम उन महिलाओं की कामयाबी का जश्न मनाने जा रहे हैं, जो सभी बाधाओं को पार करके कामयाबी हासिल करती हैं और दुनिया को अधिक समान और निष्पक्ष बनाती हैं।
 
BBC ISWOTY की विजेता खिलाड़ी की घोषणा 7 मार्च 2022 को की जाएगी। बीबीसी 2 अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी सम्मान करेगी। 'बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर' अवॉर्ड उभरते हुए खिलाड़ी को दिया जाएगा। इसके अलावा 'बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' भारतीय खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत के महान खेल व्यक्तित्व को दिया जाएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन से लेकर विराट तक, ऐसे हुई कप्तानों की दुखद विदाई