एशियन कप से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, कोच कोंस्टेंटाइन का इस्तीफा

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (11:52 IST)
शारजाह। बहरीन के हाथों 0-1 से हार के बाद भारत के एशियन कप से बाहर होने के साथ ही भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।
 
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि 56 बरस के कोंस्टेंटाइन ने इस्तीफा दे दिया है। ट्वीट में कहा गया, 'स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। हमें उनकी ओर से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है लेकिन हम उनके फैसले को स्वीकार करते हैं। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान के लिए धन्यवाद। कुशाल दास, महासचिव एआईएफएफ।' 
 
कोंस्टेंटाइन ने भारत के एशियन कप से बाहर होने के बाद यह फैसला लिया। उनका अनुबंध 31 जनवरी को खत्म होना था। कोंस्टेंटाइन ने 2015 में मुख्य कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल को दो बार एक साल के लिए बढ़ाया गया। वह 2002 से 2005 तक भी भारत के कोच रहे थे। 
 
भारत ग्रुप ए के आखिरी मैच में 90वें मिनट तक गोलरहित बराबरी पर था और पहली बार नाकआउट में जगह बनाने के करीब था लेकिन बहरीन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके मैच जीत लिया। (भाषा) 
चित्र  सौजन्य : ट्विटर  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख