Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल को सुननी पड़ी अचानक यह बुरी खबर

शीर्ष 100 रैंकिंग से बाहर हुए सुमित नागल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sumit Nagal
, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (19:54 IST)
भारत के चोटी के एकल खिलाड़ी सुमित नागल 16 अंक गंवाने के कारण विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं।नागल एटीपी की नवीनतम विश्व रैंकिंग में तीन पायदान नीचे 101वें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले साल इसी सप्ताह नागल ने एक क्वालीफायर के रूप में चेन्नई चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण 41 अंक हासिल किए थे। नागल को इन अंकों का बचाव करना था लेकिन वह पिछले सप्ताह बेंगलुरु ओपन में केवल 25 अंक ही हासिल कर पाए।

नागल ने इस साल चेन्नई ओपन का खिताब जीतकर शीर्ष 100 में जगह बनाने वाले भारत के कुछ खिलाड़ियों में अपना नाम लिखाया था। नागल अभी पुणे चैलेंजर में खेल रहे हैं।
webdunia

एकल में भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन हैं जो 42 पायदान की लंबी चलांग लगाकर 420वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बाद शशि कुमार मुकुंद (457), एसडी प्रज्वल देव (595) और दिग्विजय प्रताप सिंह (623) का नंबर आता है।

रोहन बोपन्ना युगल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनके बाद युकी भांबरी (60), एन श्रीराम बालाजी (80), विजय सुंदर प्रशांत (81), साकेत मयनेनी (89) और अनिरुद्ध चंद्रशेखर (94) का नंबर आता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रांची टेस्ट से पहले खुद से नाराज़ हैं Shubman Gill, जानें Press Conference में क्या कहा