सुनील छेत्री बने 'आई लीग' के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2017 (20:57 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और बेंगलुरु के स्टाइकर सुनील छेत्री को 'हीरो आई लीग' के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना है। छेत्री के सात गोलों के बावजूद बेंगलुरु की टीम आई लीग में चौथे स्थान पर रही थी।
               
एआईएफएफ ने मंगलवार को एक बयान में कहा, हीरो आई लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सुनील छेत्री को दिया जाता है जिन्होंने हीरो आई लीग 2016-17 में सात गोल किए। छेत्री के सात गोलों के बावजूद बेंगलुरु की टीम आई लीग में चौथे स्थान पर रही थी। आई लीग में भाग लेने वाली 10 टीमों के कोचों और कप्तानों ने छेत्री को सबसे अधिक वोट दिए। 
             
छेत्री के अलावा अपनी कोचिंग में एजल एफसी को आई लीग का खिताब जिताने वाले खालिद जमील को 'सय्यद अब्दुल रहीम सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार' के लिए चुना गया है। इसके अलावा मोहन बागान के देबजीत मजूमदार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, मोहन बागान के ही अनस एदाथोडिका को लीग का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और एजल एफसी के अल्फ्रेड केमाह जार्यन को सर्वश्रेष्ठ मिडफिल्डर के पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
           
शिलांग लेजांग के एसेर पिर्यीक ने लीग का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और डीएसके शिवाजियंस के जैरी लालरिंजुएला ने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार जीते। (वार्ता) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख