कोरोना के कारण 71 वर्षीय पूर्व भारतीय फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता का हुआ निधन

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (17:29 IST)
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 23 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले हफ्ते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सेनगुप्ता का निधन ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के लिए एक बड़े सदमे की तरह है, जिसने पिछले महीने अपने एक और दिग्गज फुटबॉलर सुभाष भौमिक को खो दिया था।

सेनगुप्ता, जिन्होंने 24 जुलाई, 1974 को कुआलालंपुर में मर्डेका कप में थाईलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया, ने 14 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान एक गोल किया, जो 1978 के एशियाई खेलों में कुवैत के खिलाफ आया था। उन्होंने 1974 और 1978 में एशियाई खेलों, 1974 में मर्डेका कप, 1977 में सोल में प्रेसिडेंट्स कप और 1979 में यूएई और बहरीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

वह इसके अलावा ईस्ट बंगाल क्लब में स्वर्ण युग का हिस्सा थे, जब उन्होंने लगातार छह कलकत्ता फुटबॉल लीग खिताबों (1970-1976) के साथ छह बार आईएफए शील्ड और तीन बार डूरंड कप खिताब जीता था। 30 अगस्त 1951 को जन्मे सेनगुप्ता ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत किडरपुर क्लब से की और कोलकाता मैदान के तीन बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया।

वह 1972 से दो सीजन में मोहन बागान के लिए खेले और 1974 में उन्होंने छह साल के लिए ईस्ट बंगाल क्लब को अपना घर बना लिया। उन्होंने फिर 1980 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के साथ साइन किया और बाद में अपने करियर के अंतिम दिनों में मोहन बागान में लौट आए थे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

अगला लेख