कोरोना वायरस के खतरे के बाद भी एशियाई 2022 पैरा खेलों का प्रतीक और नारा जारी

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (17:59 IST)
हांगझोउ। दुनिया जहां एक तरफ खतरनाक कोरोना वायरस के खतरे से खौफ में है वहीं चीन के हांगझोउ शहर में होने वाले एशियाई 2022 पैरा खेलों का आधिकारिक प्रतीक और नारा सोमवार को जारी कर दिया गया।
 
एशियाई पैरा खेलों के प्रतीक में एक व्हील चेयर पर एक एथलीट को दर्शाया गया है जो आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है जबकि इसका नारा दिलों का मिलना, सपनों का चमकना (हर्ट्स मीट, ड्रीम्स शाइन) रखा गया है।
 
एशियाई पैरा गेम्स आयोजन समिति के उप महासचिव और हांगझोउ शहर के उप मेयर चेन वेइकियांग ने इस मौके पर कहा, 'यह नारा चमक, एकता, सुधार और विचारों को साझा करना की धारणा को मिला कर तैयार किया गया हैं। यह नारा एशियाई पैरा खेलों के मुख्य सन्देश को दर्शाता है।'
 
एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद रशीद ने नए नारे और प्रतीक को लेकर कहा, 'खेल के आयोजन में अभी दो साल का समय है और हमें अभी है कि नारे और प्रतीक को अभी ही जारी कर दिया गया है। हम आयोजक समिति के प्रयासों को लेकर उन्हें बधाई देते हैं। नारा और प्रतीक दोनों ही बेहद सकरात्मक और शानदार हैं।' 
 
उल्लेखनीय है कि एशियाई पैरा 2022 खेल का आयोजन वर्ष 2022 में 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा और प्रतियोगिता में 22 अलग-अलग तरह के खेल होंगे जिसमें लगभग 3000 पैरा एथलीट भाग लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख