कोरोनावायरस महामारी के कारण ताइवान मास्टर्स 2020 गोल्फ टूर्नामेंट रद्द

Webdunia
बुधवार, 15 जुलाई 2020 (16:31 IST)
तामसुई (चीनी ताइपे)। भारतीय गोल्फरों के सबसे पसंदीदा टूर्नामेंटों में से एक मर्करीज ताइवान मास्टर्स को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। ताइवान मास्टर्स का आयोजन ताइवान गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 17 से 20 सितंबर तक होना था। भारतीय गोल्फरों को ताइवान में होने वाले टूर्नामेंट काफी रास आते हैं और देश के चार गोल्फर यहां खिताब जीत चुके हैं। 
 
भारत के गौरव घई ने यहां 2006 में मर्करीज मास्टर्स, गगनजीत भुल्लर ने 2012 में यींगदर टीपीसी, शिव कपूर ने 2017 में यींगदर टीपीसी और अजितेश संधू ने भी 2017 में यींगदर टीपीसी में खिताब जीते हैं। घई ने कहा, ‘यह काफी निराशाजनक है कि इस साल यह टूर्नामेंट नहीं होगा। ताइवान हमेशा से गोल्फ के लिए शानदार स्थान रहा है और भारतीयों ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है।’ 
 
टूर्नामेंट का आयोजन अब 2021 में अपने नियमित समय पर होगा। मर्करीज ताइवान मास्टर्स का आयोजन पहली बार 1987 में किया गया था और 2004 से यह एशियाई टूर पर हर साल आयोजित होता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख