ओलंपिक के रद्द होने से खेल महासंघों की वित्तीय स्थिति गड़बड़ाई

Webdunia
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (13:36 IST)
लुसाने। कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के स्थगित और खेल गतिविधियां ठप्प होने से अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है।
 
कई ऐसे खेल हैं जो ओलंपिक का हिस्सा हैं और अपनी कमाई के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से हर 4 साल में मिलने वाली धनराशि पर निर्भर हैं।
 
एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति तनावपूर्ण और निराशाजनक है। मूल्यांकन किया जाएगा लेकिन कई की नौकरियां खतरे में हैं।’ टोक्यो ओलंपिक में 28 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों को उपस्थित होना था और उन्हें आईओसी से पर्याप्त धनराशि मिलनी थी। 
 
लेकिन खेलों के 2021 तक स्थगित होने से उन्हें अभी यह धनराशि नहीं मिल पाएगी।
 
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक ग्रीष्म खेलों के संघ के महासंघ (एएसओआईएफ) के महासचिव एंड्रयू रेयान ने कहा, ‘हमारे कई अंतरराष्ट्रीय महासंघ हैं जिनके पास पर्याप्त धनराशि जमा है लेकिन अन्य महासंघ अलग तरह के व्यावसायिक ढांचे पर चलते हैं। 
 
उनकी आय का स्रोत प्रमुखखेल प्रतियोगिताएं हैं जो कि निलंबित हैं। अगर उनके पास पर्याप्त धनराशि जमा नहीं होगी तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।’
 
अंतरराष्ट्रीय महासंघों में धन वितरण के लिए एएसओआईएफ ही जिम्मेदार होता है। टोक्यो खेलों में शामिल किए गए कराटे, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, क्लाइंबिंग तथा बेसबाल-सॉफ्टबाल यह धनराशि पाने के पात्र नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख