अधिक चैंपियन बनाने के लिए व्यक्तियों की बजाय समूह को धन देना होगा : गोपीचंद

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (19:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों पर आधारित वित्तपोषण का मौजूदा तरीका खेल के लिए फायदेमंद नहीं है और अधिक चैंपियन बनाने के लिए व्यक्तियों की बजाय समूह को पैसा दिया जाना चाहिए। 
 
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित एक विशेष ऑनलाइन सत्र में गोपीचंद ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘इस समय तरीका खिलाड़ियों पर आधारित है। इससे खेल को समग्र रूप से फायदा नहीं होगा। इससे खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर फायदा होगा। हमें व्यक्तियों की बजाय समूह की मदद करनी चाहिए।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘इससे अधिक चैंपियन निकलेंगे। प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा होगा। दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी हमेशा नंबर वन वाले को बेहतर करने के लिए चुनौती देंगे।’ कोचों की अहमियत के बारे में उन्होंने कहा, ‘आप चाहते हैं कि लोग मैदान पर रहें और कोच की तरह काम करें लेकिन समय के साथ कई लोग सरपरस्त या प्रशासक बनना चाहते हैं। वे कोच नहीं रहना चाहते।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं प्रशासकों से कहना चाहता हूं कि उन्हें सचेत रहना चाहिए कि कौन मेहनत कर रहा है और कौन काम चला रहा है। दुनिया में अधिकांश सफल मॉडल कोचों, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों पर आधारित हैं। मैदान पर रहने वाले लोगों को ही फैसले लेने चाहिए।’ 
 
साइना नेहवाल और पी वी सिंधू जैसे ओलंपिक पदक विजेता दे चुके गोपीचंद ने कहा कि अधिक चैंपियन पैदा करने के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं का ढांचा मजबूत होना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख