Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने हिंदी ट्विटर अकाउंट शुरू किया

हमें फॉलो करें टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने हिंदी ट्विटर अकाउंट शुरू किया
, बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में खेल प्रशंसकों के लिए 2020 टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने अपना हिंदी ट्विटर अकाउंट शुरू किया है। ट्विटर अकाउंट ‘#टोक्यो2020 फोर इंडिया @टोक्यो2020ही’ सोमवार को शुरू किया गया जो भारत में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों टोक्यो 2020 का आधिकारिक अकाउंट है। 
 
इसके जरिए हिंदी बोलने वाले भारतीय प्रशंसकों को सारी जानकारी दी जाएगी। हिंदी भाषा में संदेश हालांकि रोमन इंग्लिश स्क्रिप्ट में ही दिखाई देंगे। 
 
एक ट्वीट के अनुसार, ‘हम स्पेनिश, कोरियाई, हिंदी और फ्रेंच में नए #टोक्यो2020 ट्विटर अकाउंट के शुरुआत की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’ इसके मुताबिक, ‘#टोक्यो2020 में सिर्फ 158 दिन बाकी हैं। हम आपके साथ इस सफर पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ 
 
इस नए हिंदी ट्विटर अकाउंट के 400 से ज्यादा फोलोअर्स हो चुके हैं। इसमें शीर्ष भारतीय खिलाड़ी जैसे एमसी मेरीकॉम, अभिनव बिंद्रा, पीवी सिंधू, लिएंडर पेस, महेश भूपति, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, सरदार सिंह, गगन नारंग, विजेंदर सिंह, हीना सिद्धू, किदाम्बी श्रीकांत, दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और मनु भाकर शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाएंगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने दिए संन्यास के संकेत, ये 3 होंगे कप्तानी के दावेदार