महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने के बाद टोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (19:11 IST)
टोक्यो:टोक्यो 2021 ओलंपिक के प्रमुख याशिरो मोरी ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुये विवाद के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इस बयान के लिए फिर से माफी मांगी।
 
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब केवल पांच महीने ही रह गये हैं और इतने कम समय में नये प्रमुख की तलाश करना मुश्किल काम हो गया है।
 
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 83 वर्षीय मोरी के टोक्यो ओलंपिक के प्रमुख पद से इस्तीफ देने से कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण स्थगित होने के बाद फिर शुरू हो रहे ओलंपिक 2020 के आयोजकों में निराशा होगी और इसका असर उनके आत्मविश्वास पर भी पड़ेगा।
 
टोक्यो 2020 के मुख्य कार्यकारी तोशिरो मुतो ने बोर्ड के सलाहकारों से बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुरुषों और महिलाओं की समान संख्या की चयन समिति नये अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
 
मुतो ने यह नहीं बताया कि नये प्रमुख का चुनाव कब होगा लेकिन कहा कि यह जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए उम्मीदवार को ओलंपिक का अनुभव होना चाहिए और उसे विविधता और समावेश की समझ होनी चाहिए।
 
मोरी ने इस महीने ओलंपिक कमेटी की एक बैठक के दौरान टिप्पणी की थी कि महिलाए बहुत ज्यादा बातें करती हैं। मोरी के इस बयान पर खूब हंगामा मचा लेकिन शुरुआत में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख