Publish Date: Sat, 08 Dec 2018 (23:20 IST)
Updated Date: Sun, 09 Dec 2018 (00:04 IST)
विशाखापट्टनम। रेडर सिद्धार्थ देसाई के 7 अंक और डिफेंसिव तिकड़ी फजल अत्राचली, सुरेन्द्र सिंह तथा धर्मराज चेर्लाथन के दमदार खेल के दम पर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के 6ठे सत्र के मैच में शनिवार को बंगाल वॉरियर्स को 31-20 से हरा दिया।
फजल, सुरेन्द्र और धर्मराज ने मिलकर 11 अंक बनाए। बंगाल वॉरियर्स के लिए मनिंदर सिंह से सबसे ज्यादा 5 अंक बनाए। मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल से शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थीं लेकिन मध्यांतर तक यू मुंबा ने अपनी बढ़त 15-9 कर ली।
बंगाल वॉरियर्स के रेडर्स ने वापसी की कोशिश की लेकिन यू मुंबा के खिलाड़ियों ने उन्हें मौका नहीं दिया और टीम ने 31-20 से जीत दर्ज की। (भाषा)