Hanuman Chalisa

वीनस विलियम्स बीएनपी ओपन के क्वार्टर फाइनल में, जोकोविच और ओसाका हुए बाहर

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (15:37 IST)
इंडियन वेल्स (अमेरिका)। बीएनपी पारिबस ओपन में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा, जिसमें दुनिया के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए। वहीं वीनस विलियम्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, उन्होंने मोना बार्थेल को 6-4, 6-4 से मात दी।

जोकोविच और फिलिप कोलश्रेबर के बीच तीसरे दौर का मैच रात को बारिश के कारण रोकना पड़ा था, जो मंगलवार को शुरू हुआ, लेकिन इसमें जर्मनी के गैर वरीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के पांच बार के चैंपियन जोकोविच पर 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।

कोलश्रेबर का सामना गेल मोंफिल्स से होगा। वहीं ओसाका को चौथे दौर के मुकाबले में महज एक घंटे में बेलिंडा बेनसिच से 3-6, 1-6 से हार का मुंह देखना पड़ा। ओसाका ने एक साल पहले इंडियन वेल्स में खिताब जीता था। महिलाओं के चौथे दौर के मुकाबले में सिमोना हालेप को मार्केटा वोनद्रोसोवा से हार मिली।

वहीं वीनस विलियम्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, उन्होंने मोना बार्थेल को 6-4, 6-4 से मात दी। जोकोविच हालांकि युगल में बने हुए हैं, वे फैबियो फोगनिनी के साथ जोड़ी बनाए हैं। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी केई निशिकोरी, मारिन सिलिच और दानिल मेदवेदेव भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख