जापान में फुटबॉल और बेसबॉल मैचों को देखने के लिए दर्शकों को अनुमति मिली

Webdunia
सोमवार, 6 जुलाई 2020 (16:58 IST)
टोक्यो। जापान के पेशेवर बेसबॉल और फुटबॉल लीग के मैचों में इस सप्ताह से दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी। दोनों लीग के प्रमुखों ने सोमवार को यह घोषणा की। फुटबॉल और बेसबॉल अधिकारियों ने कहा कि प्रशंसकों को पहली बार शुक्रवार को स्टेडियम में आने की अनुमति मिलेगी। अधिकतम 5000 दर्शकों और 10 हजार से कम क्षमता वाले स्टेडिमयों में 50 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि वे 1 अगस्त से 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। 
 
जापानी फुटबॉल लीग, जे लीग के प्रमुख मित्सुरू मुराइ ने कहा, ‘हम इस दिशानिर्देश पर करीबी नजर रखेंगे और देखेंगे कि क्या इसमें महत्वपूर्ण बदलाव होता है। अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है तो हम मूल योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे।’ जापान में कोरोनावायरस के कारण लगभग 1000 लोगों की मौत हुई है लेकिन हाल में टोक्यो में मामले बढ़े हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख