एशियाई खेल : 15 वर्षीय निशानेबाज विहान ने डबल ट्रैप में भारत को दिलाया रजत

Webdunia
गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (16:03 IST)
जकार्ता। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज़ विहान शार्दुल ने 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुष डबल ट्रैप निशानेबाज़ी स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया।
 
विहान ने फाइनल में कुल 73 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहकर रजत जीता। इस स्पर्धा में कोरिया के हाइनवू शिन ने 74 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि कतर के हमाद अली अल मारी ने 53 के स्कोर के साथ कांस्य जीता।
 
युवा निशानेबाज़ इससे पहले क्वालिफिकेशन में 141 का स्कोर कर 10 खिलाड़ियों की फील्ड में शीर्ष पर रहे थे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय अंकुर मित्तल हालांकि 134 के स्कोर के साथ नौवें नंबर पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख