विजेंदर सिंह बन सकते हैं विश्व चैंपियन : ली बीयर्ड

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2016 (18:20 IST)
लंदन। विजेंदर सिंह के ब्रिटिश ट्रेनर ली बीयर्ड ने कहा कि यह भारतीय मुक्केबाजी स्टार विश्व  चैंपियन बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह इसी तरह ध्यान केंद्रित रखता है  और अनुशासित रहता है तो वह ऐसा कर सकता है। बीयर्ड ने कहा कि मैंने कई मुक्केबाजों को ट्रेनिंग दी है लेकिन इसकी प्रतिभा अन्य से बेहतर है। उसमें विश्व चैंपियन बनने की सारे गुण हैं।
विजेंदर ने अभी तक अपनी सभी 6 पेशेवर बाउट तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीती हैं और उनके प्रतिद्वंद्वियों को बाउट के दौरान पूरे समय तक रुकने में भी मुश्किल हो रही है। उन्होंने हाल में बोल्टन में पोलैंड के आंद्रजेज सोल्ड्रा पर तीन राउंड में जीत दर्ज की थी।
 
बीयर्ड ने कहा कि अगर आप देखो तो उसने 2 हफ्ते पहले ही बाउट लड़ी थी, यह शानदार प्रदर्शन था। पेशेवर सर्किट में इतने करीबी समय में बाउट जीतना काफी मुश्किल होता है। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख