Hanuman Chalisa

आनंद ने जीत से की शुरुआत, माटलाकोव को हराया

Webdunia
रविवार, 14 जनवरी 2018 (14:33 IST)
विज्क आन जी (नीदरलैंड्स)। शीर्ष भारतीय विश्वनाथन आनंद ने यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में मैक्सिम माटलाकोव से मिली चुनौती से पार पाते हुए जीत दर्ज की।
 
आनंद विश्व रैपिड चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। यह स्टार खिलाड़ी 4 साल के अंतराल के बाद इस 80वें चरण में भाग ले रहा है। वे यहां 5 बार खिताब जीत चुके हैं और इस रिकॉर्ड में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के साथ बराबरी पर हैं। उन्होंने 53 चालों में माटलाकोव को पराजित किया।
 
ग्रैंडमास्टर बी अधिबान ने रूस के पीटर स्विडलर से ड्रॉ खेला। आनंद के अलावा रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक और स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरी ने शुरुआती दौर में जीत दर्ज की। चैलेंजर्स वर्ग में शीर्ष वरीय विदित गुजराती ने नॉर्वे के विश्व जूनियर चैंपियन आर्यन तारी से अंक बांटे। डी हरिका ने मिस्र के अमीन बासीम से ड्रॉ खेला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख