विम्बलडन विजेता होंगे मालामाल, अब मिलेंगे 28 करोड़ डॉलर

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2017 (19:03 IST)
लंदन। दुनिया के टेनिस खिलाड़ियों के लिए खुशखबर!  वर्ष के तीसरे और एकमात्र ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि में इस बार वृद्धि कर दी गई है। अब एकल विम्बलडन को जीतने वाले खिलाड़ी को 28.4 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। यानी इसे रुपयों में तब्दील किया जाए तो यह राशि होगी लगभग 1 अरब 822 करोड़ रुपए।    
 
विम्बलडन के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि पुरुष और महिला एकल विजेताओं दोनों के लिए पुरस्कार राशि में दो लाख पाउंड की वृद्धि की गई है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 3 करोड़ 16 लाख पाउंड  होगी जबकि पिछले वर्ष यह दो करोड़ 81 लाख पाउंड थी। 
        
विंबलडन के पहले राउंड में हारने वाले खिलाड़ी को ही 35 हजार पाउंड मिलेंगे। 35 हजार पाउंड यानी भारतीय रुपयों में 29 लाख की राशि मिलेगी। विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 3 से 16 जुलाई तक होगा। 
 
दुनिया के हर टेनिस खिलाड़ी का सपना होता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार विम्बलडन का प्रतिष्ठित खिताब जरूर जीते। चेकगणजराज्य के इवान लैंडल को 'टेनिस का गालिब' माना जाता रहा है। लैंडल का जन्म 17 मार्च 1960 में हुआ और 1992 में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली। 1980 के दशक और 90 के शुरुआती सालों में लैंडल का जलवा था। 
 
वर्तमान में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे के कोच इवान लैंडल ने अपने टेनिस कॅरियर में 8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और वे 1983 में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बने। उनका हमेशा कहना था कि मेरे सारे ग्रैंड स्लैम खिताब ले लो और मुझे एक विम्बलडन खिताब दे दो। उल्लेखनीय है कि लैंडल 1986 और 1987 में लगातार दो बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। (वेबदुनिया न्यूज)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

अगला लेख