Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार पहलवान बजरंग पूनिया करेंगे संगीता फोगाट से शादी

हमें फॉलो करें 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार पहलवान बजरंग पूनिया करेंगे संगीता फोगाट से शादी
, गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (16:54 IST)
भिवानी। भारतीय कुश्ती में एक और जोड़ा विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है। एशियाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में अनेक पदक जीत चुकी फोगाट बहनों में तीसरे नंबर की संगीता फोगाट दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया के साथ सात फेरे लेगी।
 
संगीता 59 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों पहलवानों के रिश्ते को उनके परिजनों ने सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। संगीता से बड़ी बहन बबीता फोगाट का भी पहलवान विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है।
webdunia
बजरंग इस समय ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो संगीता फिलहाल राष्ट्रीय शिविर में हैं और चोट से उबर रही हैं। उनके विवाह की खबर की संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने पुष्टि की है।
 
फोगाट बहनें वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में एक साथ मैट पर उतरी थी, जिनमें फोगाट बहनों के नाम से जानी वाली चरखी दादरी के बलाली गांव की गीता फोगाट, रितु फोगाट, संगीता फोगाट तीनों सगी बहनें और उनके चचेरी बहन विनेश फोगाट शामिल रहीं। गीता और विनेश की शादी पहले ही हो चुकी है।
webdunia
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त और फोगाट बहनों के पिता महाबीर पहलवान ने संगीता और बजरंग के रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच बेहतर रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वो अपना जीवनसाथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं और इस बारे में टोक्यो ओलंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 अक्टूबर को होगी 'दिल्ली हॉफ मैराथन', 35 हजार धावक लेंगे हिस्सा