योगेश्वर का रजत का सपना टूटा, रूसी पहलवान के पास रहेगा पदक

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (21:21 IST)
लंदन। ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक का रंग नहीं बदलेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी ) ने रूस के दिवंगत पहलवान बेसिक कुदुखोव के खिलाफ जांच हटाने का फैसला किया है। 
कुदुखोव ने लंदन ओलंपिक में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीता था लेकिन बाद में उन्हें प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन के लिये दोषी पाया गया था। चार बार के विश्व चैंपियन और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कुदुखोव की 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। रूसी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के उपाध्यक्ष जॉजी ब्राइसोव ने एक बयान में कहा कि आईओसी कुदुखोव को उनके 2012 के लंदन ओलंपिक के रजत पदक से वंचित नहीं करेगी।
 
इससे पहले अगस्त में रिपोर्ट आई थी कि रूसी पहलवान को डोपिंग में पाजिटिव पाये जाने के बाद उनसे रजत पदक छीना जा सकता है और योगेश्वर का कांस्य अपग्रेड होकर रजत में बदल सकता है। योगेश्वर ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि वे रजत स्वीकार नहीं करेंगे और यह पदक कुदुखोव के परिवार के पास ही रहना चाहिए।          
 
आईओसी ने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक और 2012 के लंदन ओलिंपिक के एथलीटों के नमूनों का फिर से टेस्ट किया था जिसमें कुदुखोव के स्टेरायड तूरीनाबोल के सेवन के लिये पाजीटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी। यह मामला आईओसी के तीन सदस्यीय अनुशासन आयोग को सौंपा गया था। 
 
इस आयोग में स्विटजरलैंड के डेनिस ओसवाल्ड, स्वीडन के गुनीला लिंडबर्ग और तुर्की के उगूर एर्डेनर शामिल थे। समिति ने फिर फैसला किया कि कुदुखोव के खिलाफ जांच समाप्त कर दी जाए और उनका पदक उन्हीं के पास रहने दिया जाए।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख