पाक हॉकी कप्तान को नहीं भाये भारतीय दर्शक

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010 (17:28 IST)
FILE
पाकिस्तान हॉकी महासंघ और राष्ट्रीय कप्तान जीशान अशरफ का मानना है कि कॉमनवेल् थ गेम् स में टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण दिल्ली में दर्शकों का बर्ताव भी रहा जो मुंबई आतंकी हमले के बाद ‘अशिष्ट’ हो गए हैं।

पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि टीम ने उन्हें यही बताया कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद से उन्हें भारतीय दर्शकों से अधिक अपमान और अशिष्टता झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा अब खिलाड़ियों के लिए भारत में खेलना अधिक मुश्किल हो गया है। दर्शकों से मिल रहे बर्ताव के कारण उन पर अधिक दबाव बनता है।

फरवरी मार्च में दिल्ली में हुए विश्व कप में बारहवें स्थान पर रही पाकिस्तान टीम के मैनेजर बाजवा ही थे। उन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान छठे स्थान पर रहा।

बाजवा ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि दर्शकों के बर्ताव के कारण उन पर काफी दबाव बना। उन्होंने कहा हमारे लिए यह निराशाजनक है। मैं बहाने नहीं बना रहा लेकिन हमारे खिलाड़ियों पर अब अधिक दबाव होता है।

अशरफ ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ियों को कई बार काफी अपमान और अभद्र भाषा का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के लिए यह ज्यादती थी क्योंकि दर्शक उन्हें बार बार अहसास दिलाते रहे कि वे पाकिस्तानी हैं।

उन्होंने कहा मुंबई हादसे के बाद दर्शकों ने हमारे लिए भारत में कहीं भी खेलना मुश्किल कर दिया है। पूरे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमारे साथ ऐसा ही हुआ जो दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि खेल तो खेल है। विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

अशरफ ने हालाँकि कहा कि उनकी टीम ने इतना खराब भी नहीं खेला। उन्होंने कहा हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेला और सिर्फ एक गोल से हारे जबकि उसी टीम ने भारत को आठ गोल से रौंदा।

एशियाई खेलों में हम निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगले साल चैम्पियंस ट्राफी भी भारत में होनी है और एफआईएच ने भारत और पाकिस्तान को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश देने पर रजामंदी जता दी है। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया