मनु भाकर और इलावेनिल ने विश्व निशानेबाजी में जीते स्वर्ण

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (14:39 IST)
पुतियान। भारत की मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान ने विश्वकप फाइनल में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।
 
17 बरस की भाकर ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ 244.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता। भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल छठे स्थान पर रही, वहीं इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल किया। सर्बिया की जोराना अरुनोविच ने रजत और चीन की कियान वांग ने कांस्य पदक जीता।
 
इलावेनिल ने 250.8 स्कोर करके ताइवान की लिन यिंग शिन को पछाड़ा। रोमानिया की लौरा जार्जेटा कोमान तीसरे स्थान पर रहीं। मेहुली घेाष छठे स्थान पर रहीं। 
 
पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने फाइनल में जगह बना ली, लेकिन पदक नहीं जीत सके। वर्मा क्वालीफिकेशन में 588 अंक लेकर शीर्ष रहे, जबकि चौधरी सातवें स्थान पर रहे। फाइनल में वे 5वें और चौधरी छठे स्थान पर रहे। (Photo courtesy: DD Sports twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के मुख्य कोच ने किया खुलासा

परवीन के निलंबन से भारत ने गंवाया ओलंपिक कोटा, 57 किग्रा में फिर से होगी कोटा हासिल करने की कोशिश

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

अगला लेख