शेरा के कपड़े गंदे क्यों?

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2010 (17:24 IST)
FILE
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के शुभंकर 'शेरा' को यदि आज कोई देख ले तो वह पहला सवाल यही पूछेगा कि शेरा के कपड़े इतने गंदे क्यों?

राष्ट्रमंडल खेलों के खेलगाँव की गुरुवार को सॉफ्ट ओपनिंग थी और इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तथा अन्य अधिकारियों के साथ शेरा भी मौजूद था।

शेरा लगातार कलमाड़ी के साथ हर जगह खडा़ रहा और उसी दौरान उसके गंदे कपड़े पर मीडिया की नजर गई। शेरा की सफेद रंग की टी शर्ट आगे और पीछे दोनों तरफ से गंदी थी। ऐसा लग रहा था कि उसे कई दिनों से साफ ही नहीं किया गया हो।

शेरा के चेहरे के मुखौटे के सफेद कान तो बुरी तरह गंदे दिखाई दे रहे थे। उस पर जैसे मैल की परत जमी हुई थी। शेरा की इस गंदी ड्रेस की तरफ मीडियाकर्मियों ने आयोजन समिति के अधिकारियों का बार-बार ध्यान दिलाया।

जब विश्व स्तरीय खेल आयोजन का दावा किया जा रहा हो तो खेलों के शुभंकर की ऐसी उपेक्षा कतई उचित नहीं कही जा सकती।

शुभंकर को इन खेलों के प्रचार के लिए स्कूलों-कॉलेजों और अन्य कई जगहों पर जाना पड़ता है ऐसे में शेरा की ऐसी इमेज का लोगों खासकर बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]