हॉकी इंडिया ने किया 32 खिलाड़ियों का ऐलान

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2012 (17:10 IST)
FILE
हॉकी इंडिया ने 32 सीनियर पुरुष खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया, जिन्हें वर्ष 2012-13 के लिए केंद्रीय अनुबंध दिया जाएगा।

पुणे में शनिवार को दो दिवसीय चयन ट्रायल खत्म होने के बाद 48 खिलाड़ियों की सूची की छंटनी करके 32 खिलाड़ियों को चुना गया। ट्रायल के दौरान हॉकी इंडिया के चयनकर्ता बलबीर सिंह और बीपी गोविंदा, सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह, मुख्य कोच माइकल नोब्स और फिजियो डेविड जान मौजूद थे।

हॉकी इंडिया के बयान के अनुसार सभी 32 खिलाड़ियों को सालाना रिटेनरशिप फीस दी जाएगी, जो अभी तय होना बाकी है। सूची में पूर्व कप्तान राजपाल सिंह, गोलकीपर एड्रियन डिसूजा और मंदीप अंतिल के नाम नहीं हैं।

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची: (गोलकीपर) भरत छेत्री, पीआर श्रीजेश, पीटी राव (डिफेंडर), वीआर रघुनाथ, इग्नेस टिर्की, संदीप सिंह, रुपिंदरपाल सिंह, हरबीर सिंह (मिडफील्डर) सरदार सिंह, कोथाजीत सिंह, गुरबाज सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, मनप्रीत सिंह, एमबी अयप्पा, बिपिन केरकेटा, प्रदीप मोर, गुरमेल सिंह, एसवी सुनील, गुरविंदरसिंह चांडी, सरवनजीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, शिवेंद्र सिंह, दानिश मुज्तबा, तुषार खांडेकर, एसके उथप्पा, पी. सोमन्ना, नितिन थिमैया, युवराज वाल्मीकि, धरमवीर सिंह, आकाशदीप सिंह, एमजी पूनाचा, प्रभदीप सिंह। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल