- वेबदुनिया न्यू ज फिल्मी तारिकाए ँ और क्रिकेट सितारे क ब, किसका हाथ थाम लें और किसके प्रेमजाल में फँस जाएँ, यह बात खुदा के सिवाय और कोई नहीं जान सकता है। युवराजसिंह और रायमा सेन की मोहब्बत पर लिखी इबारतों की स्याही सूखी भी नहीं थी कि गुरुवार की रात को मायावी नगरी मुंबई में एक और धमाका हो गया, जिसकी गूँज शुक्रवार सुबह तक गूँजती रही।
PTI
यह धमाका और किसी ने नही ं, बल्कि बॉलीवुड की 'बिल्लो रान ी' यानी बिपाशा बसु और भारत की एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने किया है। यह दोनों एक फिल्म की लांचिंग पर साथ-साथ देखे गए। लांचिंग के बाद बिपाशा अपनी चमचमाती कार में भारतीय कप्तान को ले उड़ीं। इस ी सनसनीखे ज घटन ा न े मीडिय ा क ो होल ी क े मौक े प र चटखार े लेन े क ा अच्छ ा- खास ा मसाल ा द े दिया ।
IFM
आज की तारीख में धोनी भी हॉट शॉट हैं और सेक्सी बिपाशा बसु के क्या कहने। वह जहाँ भी जाती हैं, सुर्खियाँ बटोर ले जाती हैं। दरअसल मुंबई में गुरुवार की रात को बिपाशा की नई फिल्म 'रेस' की प्रीमियर पार्टी थी। इस पार्टी में धोनी ने पहुँचकर सभी को चौंका दिया।
फिल् म क ी प्रीमियर पार्टी में धोनी बिपाशा के साथ सटे नजर आए। पार्टी खत्म होने के बाद सभी को इसका इंतजार था कि अब क्या होग ा? अचानक बिपाशा भीड़ को चीरती हुई अपनी कार की पिछली सीट पर जा बैठीं और फिर उन्होंने धोनी को इशारा किया कि वे भी आ जाएँ। धोनी ने आदर्श बच्चे की तरह बिपाशा के आदेश को स्वीकार किया और वे भी बिपाशा की बगल में जा बैठे।
वहाँ मौजूद मीडियाकर्मी दोनों की तस्वीर लेते, उसके पूर्व ही कार फर्राटे क े साथ छूमंतर हो गई। बिपाशा कई सालों से जॉन अब्राहम की 'जा न' बनी हुई हैं। कभी उनसे खफा हो जाती हैं तो फिर कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे की बाँहों में नजर आते हैं।
पिछल े दिनो ं उनक े बाए ँ हा थ क ी तर्जन ी मे ं ए क अँगूठ ी देख ी ग ई औ र कया स लगा ए जान े लग े क ि बिपाश ा जॉ न क ी ह ो ग ई हैं । बाते ं यहा ँ त क कह ी गई ं क ि दोनो ं न े गुपचु प शाद ी भ ी क र ल ी है, लेकि न दोनो ं चुप्प ी साध े रहे ।
यह बात तो अब आम आदमी के समझ में भी आने लगी है कि बॉलीवुड में काम करने वाली हसीनाएँ अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए जाने क्या-क्या जतन करती हैं। आप दीपिका पादुकोण को ही देख लीजिए।
दीपिका ने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' को कैसे सुपरहिट करवाया। पहले उन्होंने महेन्द्रसिंह धोनी के साथ अपने प्यार की अफवाह फैलाई और जब हल्ला ज्यादा हो गया तो उसे 'दोस्ती' का लिबास पहना दिया।
दीपिका ने फिर भारतीय क्रिकेट के 'प्रेमपुजारी' युवराज के साथ अपना नाम जोड़ा, लेकिन दीपिका जो अब स्टार बन चुकी हैं, उन्होंने समझदारी दिखाते हुए ऋषि कपूर के स्वीट बेटे रणबीर कपूर को चुन लिया। हाल फिलहाल तो वे रणबीर की ही हैं।
कुल मिलाकर फिल्मी तितलियों की रील लाइफ और रियल लाइफ में जमीन-आसमान का फर्क रहता है। यही कारण है कि बिपाशा ने अपनी फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए धोनी पर डोरे डाले हैं।
आप जल्दी ही धोनी के मुख से यह बात भी सुनते हुए पाएँगे कि हमारे बीच प्यार-मोहब्बत जैसी कोई चीज नहीं है। बिपाशा तो मेरी अच्छी (?) दोस्त हैं। वैसे धोनी-बिपाशा की बढ़ती नजदीकियों को बढ़ते देख कुछ ने फिकरे कस ही डाले -'बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूँ।'